दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में संस्कृत भाषा एवं साहित्य का प्रसार (थाईलैण्ड, कम्बोडिया, इण्डोनेशिया, चम्पा और मलेशिया)
सुशान्त राय
अतीत काल से ही हिन्द महासागर की गोद में अवस्थित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में संस्कृत भाषा एवं साहित्य का व्यापक प्रसार रहा है, जिसकी झलक इन देशों की भाषा, संस्कृति, कला, समाज, धर्म, दर्शन आदि में सहजता से दृष्टिगोचर होती हैं। संस्कृत भाषा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की आधार तथा स्त्रोतभाषा रही है। संस्कृत ने ही इन देशों की भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक परम्पराओं को एकसूत्र में बाँधकर सांस्कृतिक एकता स्थापित की है। इस शोध पत्र में मैंने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में संस्कृत भाषा एवं साहित्य के प्रसार तथा प्रभाव का विवेचन और विश्लेषण किया है।
सुशान्त राय. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में संस्कृत भाषा एवं साहित्य का प्रसार (थाईलैण्ड, कम्बोडिया, इण्डोनेशिया, चम्पा और मलेशिया). Int J Sanskrit Res 2025;11(3):90-95.