भारत चम्पू में चित्रित स्त्री पात्र : एक संक्षिप्त परिचय
डॉ. भुवन चन्द्र जोशी हल्द्वानी
प्रस्तुत शोध पत्र अनंत भट्ट प्रणीत भारत चंपू में स्त्री पात्र का संक्षिप्त परिचय विषयक है। वस्तुतः भारत चंपू का उपजीव्य ग्रंथ महाभारत रहा है इसलिए स्वाभाविक है कि पात्र योजना भी वहीं से ली गई होगी इसमें मुख्य पात्र कुंती, द्रौपदी, हिडिंबा, उत्तरा, माद्री, सुभद्रा, उलूपी, गांधारी, चित्रांगदा आदि प्रमुख हैं ग्रंथ के समन्वित अनुशीलन से ज्ञात होता है कि महाभारत के पात्र जैसे के तैसे इस ग्रंथ में परिलक्षित होते हैं।महाभारत में नारियों के विविधरूप चित्रित हैं। महाभारतकाल में भी कन्या जन्म चिन्तनीय नहीं था। आधुनिक समाज की दृष्टि से इस ग्रंथ में स्त्रियों का जीवन चरितार्थ चित्रित किया गया है।